बलौदाबाजार काण्ड में युवा विधायक देवेन्द्र सहित सतनामी समाज के युवाओं की निशंर्त रिहाई की मांग को लेकर युवक कांग्रेस 23 दिसंबर को करेगा सीएम हाउस का घेराव : अनिमेश सिंह

– 25 हजार युवक कांग्रेस के साथी सीएम हाउस में करेंगे कूच
– युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान सिंह चीब भी होंगे शामिल
भिलाई। प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व दुर्ग जिले के प्रभारी अनिमेश सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पिछले 5 माह से निर्दोष सतनामी समाज के युवा एवं भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक देवेन्द्र यादव की निशर्त ही रिहाई के अलावा छग भाजपा सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे के अनुरूप 3100 समर्थन मूल्य नही देने, टोकन में लेटलटीफी बारदाना की कमी से किसान त्रस्त है। साथ ही छग नशे के आगोस में जा चुका है। छत्त्ीसगढ़ बन गया है अपराध का गढ़।
चारों ओर चाकूबाजी की घटनाएं हो रही है। महिलाएं प्रदेश में सुरक्षित नही है। इन सारी मांगों को लेकर युवक कांग्रेस प्रदेश के 25000 से अधिक युवाओं के साथ 23 दिसंबर को छग सरकार के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय के बगले का घेराव करने जा रही है। इस कार्यक्रम में युवाओं का नेतृत्व करने के लिए युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान सिंह चीब भी विशेष रूप से युवाओं के हौसलाअफाजाई के लिए शामिल होंगे। जिसमें दुर्ग भिलाई से दो हजार से अधिक की संख्या में युवा कांग्रेस के साथी भिलाई राजधानी के लिए कूच करेंगे।
राज्य की सरकार हमारी मांगों से अभी भी नही चेती तो युवक कांग्रेस सड़क सदन तक की लड़ाई लड़ेगा। और अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेगा। युवा विधायक देवेन्द्र यादव को पांच माह से जेल में बंद करके रखी है। सिर्फ तारीख पर तारीख दिया जा रहा है। फैसला नही हो रहा है। माननीय न्यायालय का युवक कांग्रेस सम्मान करती है। लोकतंत्र व माननीय न्यायालय पर युवक कांग्रेस के सभी साथियों को न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। कि आखिरकार सत्य की ही जीत होगी।
वही दूसरी ओर वैशाली नगर के युवक कांग्रेस के नेता विभोर दुरगरकर ने कहा कि युवा विधायक सहित सतनामी समाज के युवाओं को बलौदाबाजार काण्ड में जो जेल में ठूसा गया है। उसकी निशंर्त रिहाई की जाए। यह हमारी मांग राज्य सरकार से है। वही छग में छोटे एवं बड़े उद्योगों में स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं।
युवा नेता मनीष तिवारी ने कहा कि राज्य की विष्णुदेव साय की सरकार एक वर्ष के कार्यकाल में पूरी तरह से फैल है। चारो ओर आराजकता का माहौल है। सरकार कौन चला रहा है समझ से परे है।
प्रेसवार्ता के दौरान जि़ला प्रभारी प्रदेश महासचिव अनिमेष सिंह दुर्ग लोकसभा समन्वयक प्रदेश महासचिव ज़ुल्फि़कार सिदक़्क़ी प्रदेश सचिव मनीष तिवारी सीखा रॉय सिंह जि़ला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विभोर दुरग़कर इमाम ख़ान विधानसभा अध्यक्ष वैशाली नगर पलाश लिमेश भिलाई नगर विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन शर्मा जि़ला उपाध्यक्ष सोहेब मोहम्मद जि़ला महासचिव कुणाल पठनायक अमन रेखी सतनाम सिंग खिलेश्वर नंदकिशोर सोनकर राजकबीर साशिकांत साव अमरेश गिरी दीपक साहू अमन सोनी सोहेल एहमद नेतु साहू मोनू दोषंज लक्षित चंद्राकर कुणाल गज़़बिए, भास्कर दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।