भिलाई - दुर्ग

छग सिक्खपंचायत के सहयोग से श्री गुरूसिंघ सभा सेक्टर 6 गुरूद्वारा के पदाधिकारियों का हुआ चुनाव

गुरूदयाल सिंह को 31 मतों से पराजित कर गुरदेव सिंह बने प्रधान,
चुनाव संपन्न कराने में जसबीर सिंह चहल, इन्द्रजीत सिंह, अरविन्दर खुराना
का रहा महत्वपूर्ण योगदान
भिलाई। श्री गुरूसिंघ सभा सेक्टर 6 जिला दुर्ग पंजीयकन क्रमांक 5990
पंजीकृत संस्था है, इस संस्था में आज प्रधान सहित कार्यकारिणी सदस्यों का
चुनाव हुआ। इसको छग सिक्ख पंचायत के अध्यक्ष जसबीर सिंह चहल महासचिव
गुरूनाम सिंह एवं पंचायत के अनेक पदाधिकारियों द्वारा शांतिप्रिय ढंग से
सम्पन्न कराया गया। चुनाव अधिकारी जसबीर सिंह चहल ने बताया कि आज 11 बजे
से दोपहर 2 बजे तक मतदान हुआ प्रधान सहित 13 पदाधिकारियों व कार्यकारिणी
सदस्यों का चुनाव हुआ मतदान से पूर्व दोनो पक्षों को मतपेटी पूरी तरह चेक
कराई गई थी, सेक्टर 6 गुरूद्वारा के प्रधान के लिए गुरदेव सिंह सहित उनके
पक्ष के 13 मेंबर चुनाव में खडे थे, वहीं दूसरे पक्ष के प्रधान के लिए
गुरूदयाल सिंह फलोरा सहित 13 मेंबर चुनाव मे खडे थे, श्री चहल ने आगे
बताया कि इस चुनाव में कुल 295 वोटर थे, जिसमें 195 लोगों ने यहां
पहुंचकर मतदान किये। गुरूद्वारा के प्रधान के लिए खडे गुरदेव सिंह को 95
वोट मिले वही गुरूदयाल सिंह फलोरा को 64 वोट मिले।

इस प्रकार सेक्टर 6
गुरूद्वारा के प्रधान गुरदेव सिंह को 31 वोटो से विजयी घोषित किया।
चुनाव अधिकारी श्री चहल ने आगे बताया कि आज जो चुनाव सम्पन्न हुआ उसमें
13 मेंबरों में गुरदेव सिंह प्रधान, सौदागर सिंह महासचिव, मुखविंदर सिंह
उप प्रधान, श्रीमती रजिन्दर कौर उप प्रधान, जसबीर सिंह सचिव, रंजीत सिंह
सचिव, गुरप्रताप सिंह ऑडिटर, जोरावर सिंह कोषाध्यक्ष, इसी तरह मेंबरों
में सुखविंदर सिंह, मनिन्दर सिंह, प्रताप सिंह, सुच्चा सिंह, दलजीत सिंह
निर्वाचित हुए। श्री चहल ने आगे बताया कि स्कूल का चुनाव बाद मे कराया
जायेगा। इसमें भी छग सिक्ख पंचायत उसमें भी पूरी तरह मदद करेगी।
जल्द मेंबरशिप प्रारंभ करना और गुरूनानक स्कूल की कार्यव्यवस्था में
सुधार लाना मेरी पहली प्राथमिकता-गुरदेव सिंह:-
वहीं नवनियुक्त प्रधान गुरदेव सिंह ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए
कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी कि गुरूद्वारा में जल्द से जल्द
मेंबरशिप प्रारंभ करूंगा और सेक्टर 6 स्थित गुरूनानक स्कूल की
कार्यव्यवस्था में सुधार लाने बेहतर से बेहतर कार्य करूंगा।

इस चुनाव को
सम्पन्न कराने में छग सिक्ख यूथ फोरम के अध्यक्ष इन्द्रजीत ङ्क्षसह,
मलकीत सिंह, दुर्ग गुरूद्वारा के प्रधान अरविन्दर सिंह खुराना सहित
दुर्ग-भिलाई के गुरूद्वारों के प्रधान व सचिव की मौजदूगी में ये चुनाव
शांतिपूर्वक व सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान गुरूद्वारा के मुख्य
ग्रंथी के द्वारा सभी लोगों को सरोपा भेंट कर सम्मान किया गया।
00

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button