भिलाई - दुर्ग

शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ गुड गर्वनेंस के लिए आप पार्टी वचनबद्ध-मुकेश अहलावत

निकाय,पंचायत व विधानसभा चुनाव में आप पार्टी प्रत्याशी पूरे राज्य में उतारेंगे
भिलाई। आम आदमी पार्टी के दिल्ली विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के सहप्रभारी मुकेश अहलावत ने आयोजित पत्रवार्ता में बताया कि आज दुर्ग संभाग(राजनांदगांव,दुर्ग-भिलाई)की महाबैठका का आयोजन किया गया था। जिसमें कार्यकर्त्ताओं को चार्ज करने व अरविंद केजरीवाल के किए जा रहे कार्यो एवं ट्रिक्स को कार्यकर्त्ताओं के बीच सांझा किया। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में होने वाले निकाय, पंचायत एवं विधानसभा चुनाव में आप पार्टी अपना प्रत्याशी अपने दम पर उतारेगी। कांग्रेस, भाजपा की पार्टी जनता के साथ सिर्फ व सिर्फ धोखा व छल कर रही है। एक नागनाथ है, तो दूसरी सांपनाथ है। इंडिया गठबंधन से जो समझौता था वह हमारी बड़ी भूल थी। छत्तीसगढ़ में भी हम किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेंगे, अपने दम पर हर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। 17 राज्यों में आप पार्टी काम कर रही है। छत्तीसगढ़ राज्य में डेढ़ लाख से अधिक पदाधिकारी व 75 हजार कार्यकर्त्ता है। हमारा मकसद शिक्षा व स्वास्थ्य है। उसको लेकर हम चुनाव मैदान में उतरते है। भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन हम देना चाहते है। गुड गर्वनेंस पर आप पार्टी का फोकस होगा। पंजाब में आई भीषण बाढ़ त्रासदी में आप पार्टी के विधायक एवं चुनाव लड़ने वाले सभी नेताओं ने तन-मन -धन से अपना सहयोग दिया है। आप पार्टी के विधायकों ने अपने एक माह का वेतन जरुरतमंद लोगों को दिया। और केन्द्र सरकार से विशेष पैकेज की मांग हम लगातार कर रहे है। भिलाई नगर स्टेशन में 70 वर्षो से काबिज रहवासियों के मुददों को लेकर आम आदमी पार्टी गंभीर है। इसको लेकर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है। इस मुद्दे को लेकर राज्यसभा सांसद संदीप पाठक सांसद में उठाएंगे। इससे पहले रेल परियोजना के तहत जो रहवासी है उन्हे उचित व्यवस्थापन किया जाए। उसके बाद ही उनके बेदखली की कार्यवाही किया जाए। आने वाले समय में गरीबों,किसानों, बेरोजगार युवा के जो भी मुद्दे है उसे गंभीरता से उठाएंगे। प्रकृति के साथ कांग्रेस,भाजपा की पार्टी खिलवाड़ कर रही है। हसदेव में पेड़ों की कटाई ताजा उदाहरण है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दोस्त अडानी के लिए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व पेड़ों की कटाई का क्रम जारी है। जिसकी हम निंदा करते है। आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने भी कहा कि कांग्रेस-भाजपा के बाद आप पार्टी तीसरा विकल्प राज्य में नहीं बल्कि पहले विकल्प के रुप में सामने आ रही है। बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता व पढ़े-लिखे लोग आप पार्टी से जुड़ रहे है। आने वाले समय इसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। यदि हमारी पार्टी आएगी तो भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएगी। पत्रवार्ता में उपस्थित लोगों में  संजीत विश्वकर्मा प्रदेश संगठन मंत्री आप पार्टी, देवेन्द्र सिंग भाटिया, महमूद आलम, नेहा वर्मा सहित बड़ी संख्या में आप पार्टी के कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button