राकेश पांडे, बिचपुरिया व योगेंद्र सिंह का हुआ सम्मान

भिलाई :– भारतीय जनता पार्टी, जिला भिलाई के द्वारा भाजपा का 46 वाँ स्थापना दिवस जिला भाजपा कार्यालय प्रदर्शनी परिसर सुपेला भिलाई में समारोह एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम भाजपा जिला भिलाई के अध्यक्ष– श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। वैशाली नगर विधायक – श्री रिकेश सेन जी, खादी ग्रामोद्योग छत्तीसगढ़ शासन के नवनियुक्त अध्यक्ष – श्री राकेश पांडे जी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य– श्री बृजेश बिचपुरिया जी, श्री वीरेंद्र साहू जी, श्री शिरीष अग्रवाल जी व श्री रवि शंकर सिंह जी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष – श्री महेश वर्मा जी, वरिष्ठ भाजपा नेता द्वय– श्री प्रभुनाथ मिश्र जी व श्री शंकर लाल देवांगन जी एवं मिशाबंदी– श्री योगेंद्र सिंह जी, श्रीमती तुलसी साहू (प्रदेश मंत्री, ओ बी सी मोर्चा), एस एन सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष) प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष– श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी ने ध्वजारोहण कर किया, पश्चात कार्यकर्ताओं ने उत्साह प्रकट करते हुए जबर्दस्त आतिश बाजी किया। मंचीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष – श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी ने भाजपा के ऐतिहासिक सफर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा का एजेंडा राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए मजबूत और विकसित भारत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं का योगदान होना चाहिए। कार्यक्रम को ब्रजेश बिचपुरिया, प्रभु नाथ मिश्रा व शंकर लाल देवांगन ने भी संबोधित किए।
इस कार्यक्रम में मीसा बंदी श्री योगेंद्र सिंह जी को शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के खादी ग्रामोद्योग विभाग के अध्यक्ष पद के लिए नव नियुक्त अध्यक्ष– श्री राकेश पांडेय जी एवं वरिष्ठ नेता – ब्रजेश बिचपुरिया जी का शाल –श्रीफल भेंट कर सम्मानित किए।
कार्य क्रम का संचालक जिला महामंत्री बिजेंद्र सिंह ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री प्रेम लाल साहू ने किया।
इस अवसर पर राम उपकार तिवारी, मिथिला खिचरीयां, विनोद सिंह, विजय जायसवाल, के गणपति, उपासना साहू, स्वीटी कौशिक, सरला आचार्य, मार्कण्डेय तिवारी, विजय तिवारी, अरविंद जैन, मनोज तिवारी, रविंद्र सिंह, नरेंद्र यादव, ज्ञान दास मानिकपुरी, रवि कश्यप, शशी भगत, तरुण सिंह, दीपक भोंडेकर, रूप राम साहू, अशोक गुप्ता, भाखचंद जैन, विनय सेन, मनीष पीपरोला, तुषार देवांगन, गोपाल बिष्ट, शारदा गुप्ता, गोपाल कृष्ण वर्मा, विजय तिवारी, राजेंद्र सिंह, सचिन ताम्रकार, सूर्यकांत पांडे, रविंद्र चौहान, सत्यम ब्यास, जे पी घनघोरकर, बसंता खरे, अन्नू राणा, महेंद्र शर्मा, गजानंद बंछोर, ज्योति सोनी, सविता नाहक, राम राजपूत, राबड़ी देवी, महेंद्र यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, बोमन निर्मलकर, महेश सोना, रणजीत सिंह, सुमन वर्मा, रंजीत ठाकुर, महेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।