भिलाई - दुर्ग
समाजसेवी संजय बोहरा ने एसपी से की मुलाकात

दुर्ग। पशुधन कु्ररता निवारण समिति के उपाध्यक्ष संजय बोहरा ने पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान उन्होने पशुओं की रक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक से चर्चा की और पशुधन कु्ररता निवारण समिति को विभागीय सहयोग देने का आग्रह किया। इस दौरान श्री बोहरा ने जैन मुनि श्री और माता जी के डोंगरगढ़ से लगातार दुर्ग प्रवास की जानकारी दी गई। उन्होने मुनि श्री और माता जी के सुरक्षा पर भी जोर दिया। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जैन मुनि श्री और माता जी के आगमन की जानकारी है। उनकी सुरक्षा को लेकर जो भी आवश्यक है, हम मांग पर उपलब्ध करवाएंगे।