सावन मिलन में रौनियार समाज की महिलाओं ने जमाया रंग, गेम्स के साथ फैशन में दिखाया जलवा
भिलाई। रौनियार वैश्य समाज दुर्ग भिलाई की महिलाओं ने सावन के महीने में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया। बैकुंठधाम कैंप-2 में आयोजित इस समारोह में समाज की महिलाओं ने खूब रंग जमाया। हरे परिधानों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं ने आकर्षक खेलों में हाथ आजमाया। इस दौरान कई मनोरंजक खेल हुए जिसमें एक मिनट शो रोमांचक रहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने फैशन शो में भी हाथ आजमाया।
रौनियार वैश्य समाज दुर्ग भिलाई द्वारा साल भर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। पारिवारिक मिलन समारोह के साथ तीज त्योहारों में भी आपसी मिलन का कार्यक्रम रखा जाता है। इसी कड़ी में रौनियार वैश्य समाज दुर्ग भिलाई की महिलाओं के द्वारा सावन के अवसर पर सावन मिलन का कार्यक्रम का आयोजन कैंप 2 बैकुंठ धाम में किया गया। कार्यक्रम के लिए हरा रंग विशेष ड्रेस कोड रखा गया। समाज की सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनकर कार्यक्रम में पहुंची थी।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्ची उठाओ, फिल्मी गीत संगीत आदि शामिल रहे। इस दौरान एक मिनट के गेम में बैलून गेम रखा गया। पुनम गुप्ता, सुनीता देवी, पूजा देवी, सरीता देवी, ज्ञानवती देवी, लक्ष्मीना देवी, संतोषी गुप्ता, सोनी गुप्ता, रीना गुप्ता, सलोनी गुप्ता, मंजु गुप्ता, ललिता गुप्ता, लक्ष्मी देवी, बसंती देवी, गुढिया देवी, प्रमिला गुप्ता आदि ने गेम्स में भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला इनाम सरीता देवी ने जीता और दूसरे स्थान पर रीना प्रसाद रहीं। सावन मिलन समारोह का सभी महिलाओं ने लुत्फ उठाया और आगे भी इस तरह के आयोजन करने पर जोर दिया।