अब तक हजारों जरूरतमंद महिलाओं का राशनकार्ड बनवाकर वितरित कर चुकी है पार्षद सुभद्रा सिंह

भिलाई। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं सेक्टर 10 की कांग्रेस की वरिष्ठ पार्षद श्रीमती सुभद्रा सिंह ने अपने निवास पर टाउनशिप के अलग अलग सेक्टरों व खुर्सीपार से पहुंची जरूरतमंद एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओ का राशनकार्ड बनाकर उन महिलाओं को वितरित की।
माह में दो बार वह गरीबों के लिए राशनकार्ड और मजदूर कार्ड बनाने का कार्य करती है, जो भी जरूरतमंद लोग है, जिनका राशनकार्ड और मजदूर कार्ड नही बना है वह सीधे श्रीमती सुभद्रा सिंह के यहा पहुंचकर अपना राशनकार्ड और मजदूर कार्ड बनवा सकती है। चन्द्रप्रभा साहू एवं तमाम महिलाओ ने जिनके नया राशन कार्ड बना है, उन्होंने पार्षद सुभद्रा सिंह को साधुवाद दिये कि हम निगम व जोन कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे लेकिन हमारा राशनकार्ड नही बन पा रहा था, जब हम पार्षद सुभद्रा सिंह से इस संबंध में मिले और उनको अपनी ये समस्या बताई तो वे हमलोगों का राशनकार्ड बनवा कर हम लोगों को उपकृत की। जिसे हम लोग बहुत प्रसन्न है। ये सभी महिलाएं, सेक्टर 6, सेक्टर 7, सेक्टर 8 और पॉवरहाउस व खुर्सीपार की है।