भिलाई - दुर्ग

भिलाई श्रमिक सभा के कार्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

 

भिलाई। 79 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भिलाई श्रमिक सभा के कार्यालय प्रांगण में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतन्त्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण भिलाई श्रमिक सभा के अध्यक्ष एच एस मिश्रा, कार्यवाहक अध्यक्ष द्वय प्रेम सिंह चन्देल, जोगेंद्र राव महासचिव, देवेन्द्र कुमार सिंह के साथ विशिष्ट अतिथि गजेन्द्र सिंह व अरुण कुमार सिसोदिया ने किया। अध्यक्ष एच एस मिश्रा ने इस अवसर पर स्वतन्त्रता सेनानियों को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमनअर्पित किया।

इस शुभअवसर पर यूनियन के मुख्य पदाधिकारी देशराज प्रसाद,विजय कुमार पांडेय, राजेश शर्मा,अशोक पंडा,एम बी सिंह, एन के सिंह, विष्णु कुमार पटेल, धनीराम सोनवानी,नरेंद्र कुमार पटेल, अभिषेक मिश्रा, विशाल कुमार ,नितेन्द्र देशलहरे, नितेश्वर कुमार ध्रुव, ए चिन्नय्या, एस सी रथ, राम अयोध्या, सावित्री मिश्रा , सोनी सिंह,जे डी दीवान,त्रिलोक मिश्रा, ए के सिंह एम पी सिंह, गुलाब सोनी, रामअवतार, मनीष गुप्ता श्रवण ठाकुर, संतु साहू, विनोद देवांगन,मुकुंद पांडे ,पंकज शर्मा, आशीष वर्मा , नेपाल सिंह, उमेश , इकबाल सिंह ,संजीव शर्मा, अमित व्यास, विनय सोनी , मूर्ति, गोविंद सिन्हा, अभिषेक शर्मा, समीर बंसोर, गुरुदेव सिंह, दयाल, रामदास गेन्द्रे, जी एन साह, तमदिर, सुखविंदर सिंह, मनसुख लाल,कपुर साह, कमलेश, निर्मल , महेंद्र, मंदीप, विनय कुमार, सुजानि राम , वासु बंजारे, चंद्रशेखर, कन्ना राव, राजू सिंह ,विकास टंडन आदि सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत मे मिष्टान्न वितरण के पश्चात कार्यवाहक अध्यक्ष प्रेम सिंह चन्देल ने उपस्थित सभी साथियों को धन्यवाद दिया। यह जानकारी यूनियन के महासचिव देवेन्द्र कुमार सिंह ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button