भिलाई - दुर्ग

द्वितीय आदिवासीय जनजातीय महोत्सव 2025 का रंगारंग हुआ आगाज

देश की राजधानी दिल्ली से लेकर छग के कोने कोने के की बहनों के बनाए उत्पादों की विशाल श्रृखला यहां मौजूद

भिलाई। सिविक सेंट स्थित कलामंदिर में तीन दिवसीय 3,4,5 फरवरी 2025 को आज भव्य शुभारंभ हुए द्वितीय आदिवासी जनजातिय महोत्सव 2025 का रंगारंग आगाज आज हुआ। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर छग के अलग अलग जिलों से महिला उत्पादों की प्रदर्शनी के स्टॉल आज यहां उद्घाटित हुए।

उद्घाटन लोकसभा सांसद विजय बघेल, मैत्री माथुर, सांसद विजय बघेल की पत्नी रजनी बघेल वेदराम वर्मा, टोपलाल वर्मा, कानसिंग निर्वाण (कृषि समिति सदस्य भारत सरकार) के शुभ हाथों से आज यह द्वितीय आदिवासी जनजातीय महोत्सव 2025 आज से शुरू हो गया है। कम से 80 से 100 स्टॉल यहां महिलाओं के द्वारा लगाए गए है। जिसमें व्यंजन हाथों से निर्मित व गोबर से बने विभिन्न उत्पाद आगरबत्ती धूप के उत्पाद महिलाओं के लिए साडिय़ा टाउजर की विशाल श्रृखला माताओं बहनों द्वारा यह निर्मित उत्पादों की विशाल श्रृखला मौजूद है। अयोजन समिति की दीदी लता ऋषि चंद्राकर व शांता बहन के द्वारा लगातार सांस्कृतिक मंच बनाकर सभी बहनों के अनुभव को शेयर करते हुए लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा इस मेले में दी जा रही है।

5 फरवरी को समापन अवसर में उपस्थित अतिथियों में सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक गजेन्द्र यादव, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा विधायक रिकेश सेन इसमें शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button