Breaking Newsछत्तीसगढ़भिलाई - दुर्ग

भिलाई के सबसे बड़े सेवा और दुर्गा पंडाल में पंचमी पर भव्य पूजा और 56 भोग…माता को लगाए 56 भोग, 24 घंटे हो रही पदयात्रियों की सेवा, महाप्रसादी का भी वितरण

भिलाई। भिलाई के सबसे बड़े सेवा पंडाल की बात करें तो सबसे पहले ध्यान आता है खुर्सीपार का। जहां सार्वजनिक श्री दुर्गा उत्सव समिति खुर्सीपार द्वारा दुर्गा पंडाल, जोन 2 खुर्सीपार शिवाजी नगर पुराना धर्मकांटा जीई रोड भिलाई में माता श्री दुर्गा की भव्य व ममतामई प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां माता दुर्गा को रोज अलग-अलग भोग लगाया जा रहा है।


बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बताया कि पंचमी के पावन अवसर पर वृंदावन से आए पंडित जी ने विशेष पूजा अर्चना की। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल हुए। महाआरती में शामिल होकर माता की आराधना की। इसके बाद आज मां दुर्गा को प्रसाद के रूप में खीर-पूड़ी का भोग लगाया गया। इसके अलावा माता को 56 भोग भी लगाए गए। कई तरह के फल, मिठाईयां आदि का माता के चरणों में अर्पित की गई। माता को लौंग से बनी हार पहनाया गया। इसके बाद सभी भक्तों को महाप्रसाद के रूप में देर रात तक खीर पुड़ी और 56 भोग का प्रसाद वितरण किया गया। क्षेत्रवासियों सहित पैदल डोंगरगढ़ माता बम्बलेश्वरी के दर्शन को जा रहे भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। दया सिंह ने खुद देर रात तक माता की अराधना में लगे रहें और पदयात्रियों की सेवा करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button