Breaking Newsछत्तीसगढ़भिलाई - दुर्ग

जायसवाल समाज की जनगणना 2024: विकास और उत्थान की दिशा में एक अहम पहल…

भिलाई। जायसवाल समाज कल्याण समिति द्वारा 2024 की जनगणना का शुभारंभ 18 सितंबर 2024 को बाबा दीप सिंह नगर स्थित समाज भवन से किया गया। यह पहल समाज के उत्थान, विकास और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। जनगणना का मुख्य लक्ष्य समाज के हर वर्ग से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्रित कर, उनके लिए उपयुक्त योजनाओं का निर्माण करना है। इस प्रक्रिया से समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को समझने और उन्हें हल करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकेंगे।

ऑनलाइन और ऑफलाइन जनगणना:
समाज के सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनगणना को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संचालित किया जा रहा है।
जनगणना की प्रक्रिया पूरी तरह से निशुलक है l
जनगणना के प्रमुख उद्देश्य:
1. सामाजिक सुधार: जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर समाज की समस्याओं को समझने और सुधारात्मक कदम उठाने में मदद मिलेगी।
2. शिक्षा और रोजगार: समाज में युवाओं के लिए बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
3. आर्थिक सहायता और लाभकारी योजनाएँ: यह जनगणना आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम है।
4. स्वास्थ्य और कल्याण: समाज के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने में यह डेटा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
5. विवाह संबंधी जानकारी: विवाह योग्य युवक-युवतियों की जानकारी एकत्र की जाएगी l
इस जनगणना की शुरुवात में जायसवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, महासचिव प्रकाश जायसवाल, उपाध्यक्ष अन्नु जायसवाल, सचिव दिनेश जायसवाल, सह सचिव नितिन जायसवाल, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जनगणना सहप्रभारी जवाहर जायसवाल, युवा अध्यक्ष विकास जायसवाल, उपाध्यक्ष सोनू जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य रामलखन जायसवाल, और आईटी सेल मीडिया प्रभारी विवेक जायसवाल समेत अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। यह जनगणना समाज के समग्र विकास और प्रगति की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। आपके सहयोग से ही हम समाज को एक नई ऊँचाई तक ले जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button